फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए दो बदमाश,  फरार साथी की तलाश कर रही पुलिस

Sat, 23 Jul 2022 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा

सार

पुलिस ने घायल हुए दो बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं उनके फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिशें दे रही है।
 
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना फरह में सरूरपुर नहर के पास दो दिन पहले बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान फरार हुए एक बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है। इसके लिए छापेमारी भी की जा रही है। इस दौरान गोली लगने से घायल हुए दो बदमाशों का उपचार चल रहा है गिरफ्तार किए गए अन्य दो को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि 20 मई को ओल चौकी क्षेत्र में प्रमोद को कुछ लोगों ने गोली मारकर घायल करने के बाद उसकी बाइक लूट ली थी। इस मामले में पुलिस ने 21 जुलाई की देर रात सरूरपुर नहर के पास चार बदमाशों को घेर लिया था। पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोली में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए थे। 

भरतपुर के रहने वाले हैं आरोपी 

पकड़े गए बदमाशों में जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम पिपला थाना चिकसाना भरतपुर, यहीं का कुलदीप उर्फ छोटू, गोपाल निवासी ग्राम चौमुहां जैंत, कपिल उर्फ कमल निवासी मोहल्ला धोपासा अटलवन भरतपुर हैं। इनमें से कुलदीप और जितेंद्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फरार साथी की तलाश जारी

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से दो बाइक, तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। उनके फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिशें दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें