फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पॉश कॉलोनी में महिलाओं से पर्स छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो गांजा तस्कर भी पकड़े गए

Mon, 04 Apr 2022 10:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों पॉश कॉलोनियों में महिलाओं से मोबाइल और पर्स छीन लेते थे। उधर, थाना सदर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को पकड़ा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की थाना कमला नगर पुलिस ने पॉश कॉलोनी में महिलाओं से मोबाइल और पर्स छीनने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि न्यू आगरा निवासी रंगेश शर्मा की पत्नी से जनवरी में पर्स लूटा गया था। वह पैदल न्यू आगरा से जा रही थीं। पर्स में एक हजार रुपये, मोबाइल फोन था। मामले में थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन


रविवार को दो आरोपियों को श्रीराम टाकीज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें शाहदरा चुंगी निवासी टिंकू कुमार और नुनिहाई रोड निवासी राहुल हैं। उनके पासे से लूट का मोबाइल और एक बाइक बिना नंबर प्लेट की बरामद हुई। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह मजदूरी करते हैं, जब काम नहीं मिलता है तो लूट करने निकल जाते हैं। हालांकि अभी तक एक ही मुकदमा आरोपियों पर दर्ज हैं। अन्य मुकदमों की जानकारी पुलिस ले रही है।

विज्ञापन

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

थाना सदर पुलिस ने प्रतापपुरा चौराहे के पास से रविवार को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वह ट्रेन में यात्री बनकर गांजा लेकर आते थे। दिल्ली और उसके आसपास के जिलों में गांजा की तस्करी करते हैं। 

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपियों में बरेली निवासी फिरोज अहमद और बदायूं निवासी इरशाद हैं। उनके पास से 20 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह हैदराबाद के सिकंदराबाद से गांजा लेकर आए हैं। 

आरोपी गांजे को बैग में रख लेते थे। इसके बाद ट्रेन में सफर करते हैं। आगरा में ट्रेन से उतरकर निजी वाहन से दिल्ली जाने की फिराक में थे। ट्रेन से दिल्ली नहीं जाना चाहते थे। क्योंकि स्टेशन पर चेकिंग में पकड़े जा सकते थे। गांजा की कीमत दो लाख रुपये हैं। आरोपी छोटे स्तर पर गांजा की बिक्री करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें