फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: दुकान के बाहर खड़े होकर चाय पी रहे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत

Fri, 08 Nov 2024 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के कुरावली में दुकान पर खड़े होकर चाय पी रहे दो लोगों को कार ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के सीएचसी कुरावली के बाहर दुकान पर चाय पी रहे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दखाना निवासी कश्मीर सिंह यादव (52) और गांव कुमरुआ थाना औछा निवासी प्रेम सिंह यादव (31) शुक्रवार की सुबह घिरोर रोड़ सीएचसी कुरावली के बाहर दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी औछा की ओर से आ रही ईको कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर की मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। हादसे के बाद मृतक परिजन में चीख पुकार मची है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें