फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: होटल का बोर्ड हटाने पर बवाल, मकान मालिक का हाथ तोड़ा; साथी के दोनों पैर किए फ्रैक्चर

Tue, 24 Nov 2026 03:05 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सरोज एन्क्लेव में होटल का बोर्ड हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रात करीब एक बजे कार से पहुंचे लोगों ने मकान मालिक सौरभ सिंह और उनके साथी अरुण को टक्कर मारकर डंडों से पीटा। हमले में सौरभ का हाथ और अरुण के दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने अज्ञात होटलकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा चौराहे के पास होटल का बोर्ड हटाने पर हमलावरों ने मकान स्वामी का हाथ और उनके साथी के दोनों पैर तोड़ दिए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया और प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सरोज एन्क्लेव निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2015 से यहां रह रहे हैं। घर के सामने चल रहे केएन पैलेस होटल का बोर्ड उनके मुख्य दरवाजे के पास लगा है। इससे आने-जाने वाले लोग उनके घर का दरवाजा खटखटाते थे। बोर्ड पहले पुलिस की मदद से हटवाया गया लेकिन होटल संचालकों ने दोबारा लगा दिया।

सौरभ का आरोप है कि 20 नवंबर को उन्होंने बोर्ड हटाया तो होटल वालों ने पाइप तोड़कर घर के पास दूसरे पाइप में लगा दिया। इसके बाद विवाद करने लगे। रात में कार से कुछ लोग पहुंचे और रात करीब एक बजे घर के बाहर निकले अरुण और उन्हें कार से टक्कर मारी।
विज्ञापन


उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया जबकि अरुण के दोनों पैर टूट गए। अरुण के सिर में भी चोट लगी, जिससे खून बहा। उनकी पीठ पर डंडों से पिटाई के निशान भी हैं। उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। अज्ञात होटलकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें