राज्य कर विभाग 18 साल से ड्यूटी से अनुपस्थित संग्रह अमीन धर्मप्रकाश की तलाश कर रहा है। फरवरी 2008 के बाद से उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं हुई है। विभाग ने उन्हें 25 नवंबर सुबह 11 बजे तक राज्य कर भवन में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का अंतिम मौका दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राज्य कर विभाग ने 18 साल पहले लापता हुए संग्रह अमीन धर्मप्रकाश की सुधि ली है। वह फरवरी 2008 से बिना सूचना ड्यूटी से नदारद हैं। विभाग ने उन्हें 25 नवंबर तक अपना पक्ष रखने का अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन
अपर आयुक्त ग्रेड-2 अंजनी अग्रवाल के अनुसार, धर्मप्रकाश की नियुक्ति 1 फरवरी 1992 को हुई थी। फरवरी 2008 के बाद से उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं है। विभाग ने 4 नवंबर को भी नोटिस जारी किया था।
वह सेवा पुस्तिका में दर्ज पते नगला खेरिया कमाल खां पर नहीं मिले। उन्हें 25 नवंबर सुबह 11 बजे तक जयपुर हाउस स्थित राज्य कर भवन के कक्ष संख्या-14 में उपस्थित होना होगा। अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है।