ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
थाना हाईवे क्षेत्र में मंडी समिति के पास तेजगति से आते ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी व एक अन्य महिला गंभीर रूप से घयाल हो गई। दोनों को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
थाना फरह के धाना जीवना निवासी ब्रजवीर(34) पुत्र ओमकार शनिवार की रात मथुरा से गांव की तरफ बाइक पर सवार होकर लौट रहा था, तभी हाईवे थाना क्षेत्र केमंडी चौराहा क्षेत्र में तेजगति से आते ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
ब्रजवीर की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पर सवार उसकी पत्नी नीतू और एक अन्य महिला मालती पत्नी देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया।