फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में सड़क हादसा: टायर फटने से खंदी में पलटी बरात की कार, दो युवकों की मौत, दो घायल

Sat, 20 Nov 2021 11:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

कार सवार युवक बरात से देर रात वापस जा रहे थे। सकीट मार्ग पर टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और खंदी में पलट गई। 
विज्ञापन
मृतक मोहित और गजेंद्र के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के सकीट थाना क्षेत्र में सकीट मार्ग पर गांव कवार व अंगदपुर के बीच बरात की स्विफ्ट कार का आगे का टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर खंदी में पलट गई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई, दो लोग घायल हुए हैं। सभी लोग रिजोर थाना के गांव इब्राहिमपुर नगरिया के रहने वाले हैं। एक घायल को रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात रिजोर थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर नगरिया निवासी कोमल सिंह के पुत्र अंशु की बरात सकीट कस्बे में आई थी। गांव से बरात में प्रधान अनिल के साथ 21 वर्षीय मोहित, 22 वर्षीय गजेंद्र उर्फ गौरव, 26 वर्षीय अवधेश व 26 वर्षीय हृदेश कार से शामिल हुए। 

देर रात ये लोग प्रधान अनिल को उनके घर छोड़ने एटा के मोहल्ला अबंतीबाई नगर में आए। यहां से वापस जाते समय सकीट रोड पर कवार व अंगदपुर के बीच कार का आगे का टायर फट गया। अनियंत्रित  होकर कार खंदी में जाकर दो से तीन बार पलटा खा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित और गजेंद्र की मौत
कार में बैठे मोहित व गजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हृदेश व चालक अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। लोग घटनास्थल की ओर दौड़ लिए। कार में दबे चारों लोगों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज भेजा। 

जहां से हृदेश को गंभीर स्थिति में आगरा रेफर कर दिया गया, जबकि अवधेश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सकीट थानाध्यक्ष गजराज सिंह ने बताया कि कार का टायर फटने से हादसा हुआ है। जिसमें कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हुए हैं। 

दर्दनाक के बाद शादी समारोह की रौनक खत्म हो गई। साउंड आदि बंद करा दिए गए। अधिकांश लोग भी घटनास्थल और मेडिकल कॉलेज चले गए। विवाह स्थल पर सन्नाटे के माहौल में औपचारिक ढंग से विवाह की रस्में पूरी की गईं।

10 माह पहले हुई थी मोहित की शादी
पोस्टमार्टम हाउस पर जागेश ने बताया कि छोटे भाई मोहित की शादी दस माह पहले ही हुई थी। मोहित घर में तीसरे नंबर का भाई था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें