फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुलिस मुठभेड़ में बाबरिया गिरोह के दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

Fri, 09 Oct 2026 01:15 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में परखम गौशाला नहर पुल के पास पुलिस की मुठभेड़ में बाबरिया गिरोह के दो सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचे, कारतूस, पायजेब, ₹10,700 नकद और बाइक बरामद की है।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात पुलिस की बाबरिया गिरोह के सदस्यों से मुठभेड़ हो गई। परखम गौशाला नहर पुल के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशो की टांग में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी फरह में भर्ती कराया है। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, चोरी की पायजेब, नकदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही नकबजनी की घटनाओं के खुलासे और रोकथाम के लिए चौकी प्रभारी ओल उपनिरीक्षक अरविंद सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरह क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बाबरिया गिरोह के सदस्य राजस्थान की ओर से फरह की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने परखम नहर पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर परखम गौशाला रोड की ओर भागने लगे। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने पीछा कर रही टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश की टांग में गोली लगने से घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ सुलील बाबरिया निवासी पुरा, थाना मगोर्रा और सन्जू बाबरिया निवासी पुरा, थाना मगोर्रा, मूल निवासी गणेशपुरा, दौसा राजस्थान के रूप में हुई। सीओ  प्रवीण तिवारी ने बताया है कि आरोपियों के कब्जे से दो जोड़ी सफेद धातु की पायजेब, 10,700 रुपये नकद तथा हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की।  इस मामले में एक अन्य आरोपी जीतू को पुलिस सात अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें