फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बाइक सवार सहित दो लोगों की मौत, चार घायल

Tue, 20 Nov 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
accident - फोटो : stluciatimes.com
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले में मंगलवार को अलग अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी को उपचार को जिला अस्पताल लाए। जहां से हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


पहली घटना थाना नारखी क्षेत्र में हुई। थाना उत्तर के टापाखुर्द निवासी अजीत कुमार (35) पुत्र राजपाल सिंह नारखी के नगला रामकुंवर में मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। मंगलवार सुबह बाइक से मामी रेखा देवी के साथ वापस घर की ओर लौट रहा था। 

गौंछ के आगे नलकूप के सामने फिरोजाबाद की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। बाइकों की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि अजीत काफी दूर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी होते ही थाना पुलिस के साथ परिजन पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। सरकारी ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। 

घायलों में मृतक की मामी, दूसरी बाइक पर सवार जाटऊ निवासी अंकुश (18) पुत्र सुरेशचंद्र, सुरजीत (21) पुत्र रामखिलाड़ी, शिव कुमार (25) पुत्र शीतल सिंह शामिल हैं। चारों को उपचार के लिए आगरा भेजा है। 

थाना सिरसागंज क्षेत्र में सोमवार को देर रात भदान रोड पर टाटा मैजिक पर सवारों में स्कार्पियों सवारों ने टक्कर मार दी। इसमें मैजिक सवार आजमाबाद अरांव निवासी नेत्रपाल (38) पुत्र सरमन सिंह की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें