किशनी। झांसी के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा महोली के रहने वाले शख्स पर सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। मामले में तहरीर मिलने के बाद थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव खैरा झांसी निवासी अंबिका प्रसाद ने बताया कि गांव कछपुरा महोली निवासी एक व्यक्ति से उनकी जान पहचान हुई। उक्त व्यक्ति ने बेटे की नौकरी सेना में लगवाने का झांसा दिया। वर्ष 2020 में दो लाख रुपये ले लिए गए। आज तक बेटे की नौकरी नहीं लगी। कई बार रुपये लौटाने को कहा। 1.50 लाख रुपये कुछ समय पहले वापस कर दिए। मगर शेष 50 हजार रुपये नहीं लौटा रहा है। गाली गलौज करते हुए धमका रहा है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।