फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मारपीट और धमकी में तीन दोषियों को 7-7 साल कैद की सजा

Thu, 29 May 2025 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अपर सत्र न्यायालय-4 जहेंद्र पाल की कोर्ट से 14 साल पुराने मारपीट, धमकी के मामले में तीन दोषियों को बुधवार को सजा सुनाई गई। इस केस के चौथे आरोपी की ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

औंछा थाने में वर्ष 2011 में दर्ज केस में दो महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप मुन्नालाल, सर्वेश, किशनवीर सिंह और रामविलास के खिलाफ दर्ज हुआ था। रामविलास की ट्रायल के दौरान ही मौत हो गई थी। बुधवार को कोर्ट ने मुन्नालाल, सर्वेश, किशनवीर सिंह को मारपीट, धमकी आदि धाराओं में दोषी ठहराते हुए सात-सात साल की कैद और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
-
मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दोषी को मिली सजा
मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र में 28 मई 2021 को हुई एक बाइक चोरी की घटना के संबंध में चल रहे मुकदमे में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से दोषी को बुधवार को सजा सुनाई गई। अभियुक्त राजा अब्बास निवासी नगला पोता, एटा को जेल में बिताई अवधि व दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें