फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी कराने के नाम पर दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र की निवासी महिला से भाई की शादी कराने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए गए। महिला के अनुसार आरोपी बनारस से लड़की बुलवाकर शादी कराने का भरोसा दिलाता रहा, लेकिन बाद में कोटा जाने की बोलकर भाग गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


चंदन नगर निवासी साधना चौहान ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले पड़ोस में रहने वाला एक किराएदार उनके घर आने-जाने लगा। उसने बनारस की एक लड़की से छोटे भाई की शादी कराने का भरोसा दिलाया। इसके बदले में दो लाख रुपये की मांग की। साधना और उनकी मां ने कई बार में नकद और ऑनलाइन रुपये दिए। आरोपी ने 11 मार्च को कुबेरपुर स्थित एक मैरिज होम में शादी की तारीख तय कर दी थी। लड़की का फोटो और आधार कार्ड भी भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें