फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत में किशोरी से दुष्कर्म दो बाल अपचारी गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा(एटा)। एक किशोरी के साथ थाना क्षेत्र में चार बाल अपचारियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजन का आरोप है कि पड़ोसी गांव के चार किशोर उसे जबरन मक्का के खेत में खींच कर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता के परिजन ने बताया कि 15 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे किशोरी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान दूसरे गांव निवासी चार किशोर उसे जबरन मक्का के खेत में ले गए। आरोप है कि खेत में चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद रोती-बिलखती किशोरी घर पहुंची और परिजन को पूरी बात बताई।
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार को किशोरी के पिता ने थाना मारहरा में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें