फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

Thu, 20 Aug 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव विचपुरी निवासी रितिक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि शादी की बात कहने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। आरोप है कि मामले में पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें