फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लेनदेन के विवाद में मारपीट और पथराव ,दो घायल

विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस,घर में पड़े ईंट पत्थर
विज्ञापन
फतेहाबाद। कस्बे में सोमवार की शाम रुपयों के लेनदेन के विवाद में मारपीट और पथराव हो गया। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला पथवारी निवासी पप्पू उर्फ इकराम के बहनोई गफ्फार खान की जमीन खरीदने के लिए बंटी निवासी पथवारी ने रुपये दिए थे। कुछ समय बाद गफ्फार की मौत होने के बाद बैनामा नहीं हो सका। इसे लेकर पप्पू व बंटी में विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद में सोमवार को बंटी और पप्पू भिड़ गए। पप्पू का आरोप है कि बंटी ने उसकी पिटाई कर दी। घर पर आकर गालीगलौज भी की। विरोध करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर पथराव कर दिया। पथराव में पप्पू की पुत्री जन्नत, बेटा उस्मान घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि तहरीर मिली है। लेनदेन का विवाद है। प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस,घर में पड़े ईंट पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें