फोटो 3खेरागढ़ ने एसीपी सैंया ने होलिका दहन स्थलों का किया निरीक्षण, चेयरमैन ने विधिवत पूजन कर
खेरागढ़। सर्किल के जगनेर,बसई जगनेर, खेरागढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा सहित 167 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। एसीपी खेरागढ़ प्रीता दुबे ने सोमवार को पुलिसफोर्स के साथ पैदल गस्त कर मुख्य बाजार, चौराहों व संवेदनशील स्थानों का भी निरीक्षण लिया। वहीं, कस्बे में रात आठ बजे होलिका दहन किया गया। लोगों ने अग्नि की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। एसीपी ने लोगों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।