फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल का दौरा पडने से दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में बुधवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में भर्ती हिंदू जागरण मंच (हिजामं) के जिला उपाध्यक्ष सहित दो की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वहीं एक ने हेपेटाइटिस बी के चलते दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के मदारगेट निवासी सुभाष चंद्र की 36 वर्षीय पत्नी किरन को हाईब्लड प्रेशर की दिक्कत होने पर मंगलवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान किरन को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। किशनी के ऊंचा इस्लामाबाद निवासी हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष 55 वर्षीय रामप्रताप सेंगर को बुधवार की दोपहर दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें किशनी स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव अमहेरा निवासी 55 वर्षीय मोहर सिंह को हेपेटाइटिस की दिक्कत थी। परिजन निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार को उन्हें खून की उल्टी हुई परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें