कासगंज। विद्युत ट्रांसफार्मर की तार की चपेट एवं मोबाइल चार्ज करने के लिए प्लग लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। अमांपुर क्षेत्र के ग्राम नगला यादकरन में अपने घर पर बिजली के बोर्ड पर मोबाइल चार्ज करने के लिए ममता (27) पत्नी मौहर सिंह प्लग जैसे ही लगाई, करंट की चपेट में आकर झटके से गिरकर घायल हो गई।
उसे अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जब उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे तब उसकी रास्ते में मौत हो गई। जिला अस्पताल पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके जेठ तेज प्रकाश ने बताया कि मामले की सूचना उसके मायके गुलाबपुर निधौली कलां एटा भेज दी गई है।