फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: दो डोज लगने के बाद भी दो स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव, मथुरा में आठ नए संक्रमित मिले

Fri, 26 Mar 2021 01:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • दोनों कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए 
  • दोनों स्वास्थ्यकर्मी हैं, कोरोना की दोनों डोज दी जा चुकी हैं
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर छाता में दो लोग टीकाकरण के बाद कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। खास बात यह है कि दोनों स्वास्थ्यकर्मी हैं। दोनों को कोरोना की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। विभाग ने दोनों कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए हैं, वहीं संक्रमित दोनों स्वास्थ कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि छाता सामुदायिक केंद्र पर कार्यरत 59 वर्षीय और 41 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी को कोरोना की पहली डोज जनवरी ओर दूसरी डोज फरवरी में दी गई। इसके बाद बुधवार को आई रिपोर्ट में दोनों कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उनके संपर्क में आए लोगों को सैंपल लिए गए हैं।
आगरा दरोगा हत्याकांड: सिपाही के साथ निहत्थे ही गांव गए थे शहीद प्रशांत, आरोपी ने उठाया इसी बात का फायदा 
विज्ञापन


इसके साथ गुरुवार को आठ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें वृंदावन से 12 वर्षीय किशोर, 48 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय वृद्ध, धानगर मथुरा से 54 वर्षीय महिला, मथुरा से 53 वर्षीय व्यक्ति, बाद से 31 वर्षीय व्यक्ति, टैक मेन सिटी से 31 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6950 हो गई है। 
विज्ञापन

लॉकडाउन से अधिक अनलॉक में मिले केस
6 अप्रैल को मिले तबलीगी जमात में पहले कोरोना पॉजिटिव केस के बाद श्रृंखला बढ़ती गई। लॉकडाउन के दो चरणों में 77 कोरोना पॉजिटिव केस मिले जबकि अनलॉक प्रथम में बढ़कर 354 केस हो गए वहीं अनलॉक के दूसरे चरण में 510 मरीज मिले।



एक ही दिन सात लोगों की मौत
पांच जुलाई को एक ही दिन में कोरोना संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई। 23 जुलाई को 23 वर्षीय युवक की मृत्यु के बाद 12 अगस्त को मथुरा निवासी 85 वर्षीय वृद्ध महिला की कोरोना संक्रमण से जान गई। सितंबर में 35 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जान गंवाई।

अब तक हुईं मौतें
अप्रैल में 1, मई में 2, जून में 8, जुलाई में 24, अगस्त में 18, सिंतबर में 35, अक्तूबर में 9, नवंबर में 5, दिसंबर में 6, जनवरी में 1 व फरवरी में 3 मौतें हुई हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें