फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: डीजे ने करा दिया बवाल...दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, लहूलुहान हो गए सात लोग

Sat, 04 Oct 2025 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कालिंदी विहार में डीजे की आवाज की वजह से दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कालिंदी विहार में बृहस्पतिवार देर रात डीजे बजाने पर दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई। सात लोग घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रांस यमुना थाने में दोनोें पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष ने घटनास्थल अलग-अलग बताकर तहरीर दी है। कालिंदी विहार निवासी प्रवीन सिसौदिया ने आरोप लगाया है कि उनके शाह हाॅस्पिटल पर देवी पूजा कार्यक्रम चल रहा था। वहां पांच लोग आए और आपत्तिजनक गाने बजाने लगे। इसका विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसमें सोनू चौहान, अपूर्व और सौदान घायल हुए। सोनू को ज्यादा चोट लगने से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, दूसरे पक्ष कालिंदी विहार निवासी निरोत्तम सिंह का आरोप है कि वह दुकान पर अपनी डीजे की गाड़ी को लेबर के साथ सजाकर राजघाट गंगा जाने की तैयारी कर रहे थे। जाने से पहले साउंड चेक करने के लिए माता रानी का गाना बजाया था। इतने में डाॅ़ प्रवीन अस्पताल के स्टाफ को लेकर आ गए। गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। निरोत्तम सिंह के साथ राजेश, कुनाल और नीरज घायल हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जांच में लग गई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें