फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में चली गोलियां, दो बच्चों सहित चार घायल

Sun, 06 Oct 2019 01:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के सुरीर क्षेत्र में रविवार को ट्रैक्टर निकालने पर हुए विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। फायरिंग भी हुई। घटना में दो बच्चों सहित चार घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


घटना सुरीर कोतवाली के गांव ब्यौही की है। गांव के कुंवरपाल पुजारी और ब्रह्मजीत के बीच पुरानी रंजिश है। रविवार सुबह को दोनों के बीच ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुई कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। पथराव और फायरिंग भी हुई। 

गोली के छर्रे लगने से दो मासूम बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हालात को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें