फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में इस्कॉन मंदिर के सामने अपार्टमेंट में लगी आग, कीमती सामान जलकर राख

Sun, 06 Oct 2019 01:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
फ्लैट में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन में इस्कॉन मंदिर के सामने केशव कुंज अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। फ्लैट में रखा कीमती सामान टीवी, फ्रिज जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पाया जा चुका।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि केशव कुंज फ्लैट नंबर 715 में भक्त मनसुख रेड्डी का है। यह मूल रूप से तिरुपति बालाजी का रहने वाला है। वो पिछले एक साल से वृंदावन वास कर रहा है, जिस समय फ्लैट में आग लगी उस समय वो किसी कार्य से मथुरा गया हुआ था। 

वापस आने पर मनसुख रेड्डी ने बताया कि आग लगने से उसका करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हो गया है। फ्लैट में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। उसने संभावना जताई है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने केशव कुंज के मैनेजर राजेंद्र तिवारी को फटकार लगाई और निर्देश दिए हैं कि अपार्टमेंट में आग बुझाने के लिए लगे संयंत्रों को व्यवस्थित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें