फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो दोस्तों को पड़ गई शराब और जुए की ऐसी लत, कर डालीं 24 से ज्यादा वारदातें; पुलिस ने यूं किए गिरफ्तार

Mon, 14 Apr 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने ऐसे दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जिन पर 24 से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस को बताया कि शराब और जुए की लत ने दोनों को चोर बना दिया। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दो दोस्तों को शराब और जुआ की लत ने चोर बना दिया। दोनों पर 24 से अधिक केस हैं। इस बार पड़ोसी के घर में चोरी करने पर हरीपर्वत पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से रुपये, गहने व अन्य सामान बरामद किए गए।
विज्ञापन


घर में कर डाली चोरी
एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि खटीकपाड़ा निवासी सनी ने केस दर्ज कराया था। 6 अप्रैल को वह परिवार सहित बच्चे का मुंडन कराने गुरुग्राम गए थे। लौटे तो घर में चोरी हो चुकी थी। दूसरे दिन भी चोरों ने एक घर को निशाना बनाया था।

ये भी पढ़ें -  Ambedkar Jayanti 2025: भीमनगरी का भव्य आयोजन, आगरा में हुआ रूट डायवर्जन; इन मार्गों पर न जाएं...
विज्ञापन






 
विज्ञापन

सीसीटीवी से हुई पहचान
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पहचान कर हरीपर्वत थाना क्षेत्र के खटीकपाड़ा निवासी रजनीकांत उर्फ चंडी और नाला बुढ़ान सैय्यद निवासी विकास निगम उर्फ टिल्लन को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि उन्हें जुआ खेलने और शराब पीने की लत है। नौकरी में इतना रुपया मिलता नहीं है इसलिए चोरी करते हैं। पांच साल से चोरी कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें -  Karni Sena: भगवा पगड़ी और युवाओं के हाथों में लहराती तलवारें, करणी सेना यानी नई सियासत की आहट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें