फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मिले कोरोना संक्रमित, किया गया होम आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले। दोनों को होम आइसोलेट कराया गया है। वर्तमान में जिले में कुल एक्टिव केस 34 हैं। वहीं 55 स्थानों पर शिविर लगाकर चार हजार लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के निर्देश पर बुधवार को जिले के 25 स्थानों पर शिविर लगाकर जांच की गई। जांच में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में एक्टिव केस 34 हैं। इसमें से 29 लोग होम आइसोलेट हैं। पांच का अलग-अलग स्थानों पर अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सीएमओ ने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक कोरोना से बचाव का दूसरा टीका नहीं लगवाया है, वे इसे शीघ्र लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें