मथुरा के छाता क्षेत्र में शनिवार की सुबह आगरा-दिल्ली हाईवे पर एक ढाबे के पास खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। कार सवार बच्ची समेत दो की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए हैं।
सभी दिल्ली से शनिदेव मंदिर और वृंदावन दर्शन को आ रहे थे। चालक को नींद की झपकी के आने से हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कटर से काटकर बमुश्किल घायलों को निकाला और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
दिल्ली में शाहदरा के कृष्णानगर निवासी कपिल ठक्कर (35) पुत्र विजय ठक्कर अपने और साढ़ू के परिवार के साथ दर्शन को मथुरा आए थे। कोकिलावन में दर्शन करने के बाद दोनों परिवार कार से सुबह 11:30 बजे वृंदावन दर्शन को जा रहे थे।