फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: करंट लगने से गर्भवती महिला व किशोर की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर

Sat, 02 Nov 2019 04:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। शमशाबाद रोड स्थित एक फार्म हाउस के गेट में आए करंट की चपेट में आने से गर्भवती महिला सहित दो की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। उसे एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना शहीद नगर पुलिस चौकी के सामने शमशाबाद रोड स्थित श्री रामचन्द्र फार्म हाउस की है। फार्म हाउस के बाहर लगे सजावट के फ्रेम में करंट आ रहा था। फार्म हाउस के पास में रहने वाले लोहापीटा लल्लू को करंट लगा। पिता को बचाने 14 वर्षीय मनीष आया तो उसे भी करंट लग गया। 

पास में खड़ी महिला सुमन (26) भी करंट की चपेट में आ गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह तीनों को छुड़ाया, लेकिन तब तक मनीष और सुमन की मौत हो चुकी थी। सुमन गर्भवती थी। वहीं लल्लू गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें