फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे की दो घटनाएं हुई। इन घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ढोलना के हरिसिंहपुर सिरौली निवासी सतेंद्र (20) पुत्र तिलक सिंह बृहस्पतिवार को रात्रि के समय बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी बीच लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसके गंभीर चोट आ गई और उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त हो जाने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी।
सोरों के होडलपुर निवासी महेश (40) पुत्र सियाराम गांव के ही कल्लू पुत्र जसवंत के साथ बृहस्पतिवार को रात के समय पुलिस लाइन के सामने रफातपुर गांव से अपने खेतों से वापस लौट रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे महेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कल्लू घायल हो गया। सूचना पर उनके परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें