फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/गंजडुंडवारा। जनपद में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कासगंज सहावर पर मार्ग पर रविवार की देर शाम हुए हादसे में मौत का शिकार सीताराम (35) निवासी द्वारिकापुरी सहावर हुआ। वह अपने पड़ोसी देवदत्त के साथ कासगंज से सहावर जा रहा था। उनकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई। देवदत्त को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरे हादसे में रविवार की देर शाम गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम सिकहरा में बिजली घर के समीप दुर्घटना में सोनेलाल (58) निवासी सिकहरा की मौत हो गई। वह अपने खेत से घर जा रहा था। जब वह सिकहरा बिजली के घर के समीप पहुंचा तो उसमें पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार ईशू पुत्र प्रेमपाल निवासी नगला उसैत बदायूं भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा सड़क हादसा ढोलना क्षेत्र के ग्राम इनायती में हुआ। दो बाइकें आमने सामने से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पीतांबर निवासी नगला मोती और दूसरी बाइक पर सवार रविंद्र निवासी ग्राम हरसेना घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें