मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में सोमवार रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन-119 के पास खराब खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है।
मरने वालों की शिनाख्त इटावा निवासी संयोग तिवारी (28) पुत्र योगेश तिवारी और मनीष (29) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि कार सवार दोनों नोएडा से इटावा जा रहे थे। जिस ट्रक से कार टकराई है, उसमें सामान लदा हुआ था। ट्रक खराब होने के कारण एक्सप्रेसवे के सड़क किनारे खड़ा था।