फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने टकराईं बाइकें, दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल

Mon, 27 May 2019 05:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
Bike Accident
विज्ञापन
शिकोहाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होते ही परिजन करुण क्रंदन करते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव गिरधारी की ठार निवासी जनवेद (32) पुत्र जयवीर सिंह निषाद अपनी बाइक से उरावर से घर लौट रहा था। जब उसकी बाइक गांव गिरधारी की ठार के समीप पहुंची तभी सामने से आ रही बाइक से तेजी से टकरा गई। जिसमें जनवेद (32) और अन्य बाइक सवार ध्रुव (20) पुत्र सर्वेश यादव निवासी रामनगर की मौके पर मौत हो गई। 

ध्रुव के साथ बाइक पर बैठा युवक जगराम (22) पुत्र पप्पू निवासी रामनगर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। नसीरपुर उरावर मार्ग पर जाम लग गया। जानकारी होते ही जनवेद के परिजन चीख पुकार करते हुए मौके पर पहुंच गए और मौके पर विलाप करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर लगते ही प्रभारी थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रभारी थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें