फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः मजदूरों से भरा कैंटर पलटा, दो की मौत 41 घायल, ऐसे हुआ हादसा   

Thu, 31 May 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
घ्ाायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में अलीगढ़ के बाजीदपुर से महोबा जा रहा कैंटर मलावन के मधूपुरा समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कैंटर सवार तीन साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जबकि कैंटर में सवार 41 लोग घायल हो गए। अलीगढ के बाजीदपुर में लाला का ईंट भट्ठा है। जहां महोबा थाना श्रीनगर के गांव बिलाखी निवासी करीब 70 श्रमिक मजदूरी करते हैं। 

काम समाप्त होने के बाद बुधवार रात को सभी मजदूर कैंटर में सवार होकर घर लौट रहे थे। देर रात कैंटर चालक नूरआलम निवासी अतरौली अलीगढ़ वाहन लेकर मलावन क्षेत्र के मधूपुरा समीप पहुंचा था।
विज्ञापन
Trending Videos

घ्ाायल - फोटो : अमर उजाला
उसी समय अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। अचानक कैंटर पलटने से उसमें सवार सभी लोग नीचे दब गए। घटना को देख मौके पर राहगीरो की भीड़ ने सभी को बाहर निकाला। 

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने दस लोगों को गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। 

उपचार के दौरान भारती (3) पुत्री मिहीलाल और गनेशी (40) पत्नी उमरावसिंह निवासी बिलखी थाना श्रीनगर महोबा को आगरा में भर्ती कराया था। जहां उनकी उपचार के वक्त मौत हो गई। 
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल    

कैंटर पलटने से हरिशंकर, पूनम, ब्रजलाल, रामजीत, लाखनसिंह, ओमा पत्नी ब्रजलाल, रानी, मिहीलाल, नीलम, तारासिंह, धनीराम, अर्जुन, कृपाल, मनमोहन, मगन, रामचरन, देवसिंह, वृंदावन, आशा, धर्मपाल, कैलाश, सुमेरसिंह, हरगोविंद, ज्ञानसिंह, रोहिनी, रोशनी, राकेश, अखिलेश, लाडकुंवर, शीला, विमलेश, पुष्पा, माया, रामकुमारी, प्रीती, संगीता, रजनी, रुकमनी, रिंकी पुत्री भूरा, पूजा घायल हो गए।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें