फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वायरल बुखार से दो की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में वायरल बुखार से दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं, अस्पताल में 700 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। नगर के करहल रोड निवासी गुलाम हुसैन की पत्नी सलमा को पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार आ रहा था। परिजनों ने तीन दिन पहले उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

यहां उपचार के दौरान बुधवार की रात सलमा की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के ही गांव धारऊ निवासी रामचरन के 55 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र को भी पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार आ रहा था। परिजनों ने बुधवार की रात उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
वहीं, अजीतगंज गांव निवासी अनिल कठेरिया की 12 वर्षीय पुत्री प्रांशी को कुछ दिनों से वायरल बुखार आ रहा था। परिजन उसका मैनपुरी शहर में एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। परिजनों के अनुसार यहां जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई। बुधवार की रात उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे आगरा के लिए ले गए।
विज्ञापन

यहां आगरा पहुंचने से पहले ही प्रांशी की मौत हो गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से मौत होने की जानकारी से इनकार किया है। गांव के निवासी अखिलेश अग्निहोत्री व उनकी पत्नी सीमा अग्निहोत्री व आशा दुबे पत्नी प्रभुदयाल दुबे में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इनका निजी डॉक्टरों के यहां उपचार चल रहा है।
जिला अस्पताल में वायरल बुखार से दो मरीजों की मौत की जानकारी मिली हैं। जहां डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां शुक्रवार को यहां टीम भेजकर लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें