एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव बादशाह के पास रविवार तड़के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि नौ श्रद्धालु घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु वृंदावन से दर्शन कर वापस आ रहे थे। ट्रॉली में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे।
रविवार तड़के करीब 3:30 बजे आगरा मार्ग पर बाबसा मोड़ से पहले श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को नींद आने के कारण पलट गई। हादसे में सृष्टि (12 वर्ष) पुत्री पुष्पेंद्र और निशा (15 वर्ष) पुत्री मानक चंद की मौत हो गई। दोनों कासगंज जनपद के थाना पटियाली के गांव मुड़िया की रहने वाली थीं।
ये श्रद्धालु हुए घायल
- आरती (15 वर्ष) पुत्री लल्लूराम
- पुष्पेंद्र (40 वर्ष) पुत्र बेचेलाल राजकुमार
- संजू देवी (28) पत्नी पुष्पेंद्र
- मलखान (35) पुत्र ताराचंद
- शिवपाल (50) पुत्र बाबूराम
- उर्मिला (40) देवी पत्नी नन्हे सिंह
- राम शांति (55) पत्नी बेचेलाल
- बांकेलाल (60) पुत्र मातादीन
- लक्ष्मी (15) पुत्री राजकुमार