फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में जानलेवा हुआ डेंगू, दो की मौत से स्वास्थ्य विभाग से मचा हड़कम्प, कई बीमार

Mon, 07 Oct 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सीमा देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेंगू से लगातार मरीजों की मौत हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां नाकाफी साबित हो रही हैं। शहर के बाहरी किनारे के कई मोहल्ले डेंगू की चपेट में हैं। 
विज्ञापन

पिछले 48 घंटे में संसारपुर में डेंगू से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई।

वहीं संसारपुर में पांच और मरीज डेंगू की चपेट में हैं। इसके अलावा शहर के मोहल्ला हरवंश नगर और भोगांव के अहिरवा में एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। 

शहर के मोहल्ला हंसनगर, नगला पजाबा, नगला निरंजन, संसारपुर आदि में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संसारपुर निवासी 60 वर्षीय भारत सिंह कठेरिया को डेंगू की चपेट में आने से परिजनों ने सैफई में भर्ती कराया था। सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सीमा देवी की मौत के बाद गमजदा बच्चे और परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
संसारपुर निवासी अनुज कुमार की 32 वर्षीय पत्नी सीमा देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आया था। परिजन उनका सैफई में उपचार करा रहे थे यहां डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार की रात सैफई में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

संसारपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामप्रकाश, शिखा पत्नी रूप किशोर, कंचन पुत्री संतोष कुमार, सुदामा देवी पत्नी मुन्नालाल, आशु पुत्र श्याम सिंह आदि में डेंगू के लक्षण मिले है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर के मोहल्ला हरवंश निवासी अमर सिंह के 16 वर्षीय पुत्र शिवराज और अहिरवा निवासी रामस्वरूप के 45 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार में डेंगू के लक्षण मिले हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

डेंगू से पीड़ित संसारपुर निवासी सीमा की मौत के बाद उसके 12 वर्षीय पुत्र हर्षित, सात साल के आयुष व चार वर्ष के मानव के पालन पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। सीमा की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि संसारपुर में डेंगू से दो मरीजों की मौत की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। लोग भ्रमित न हों जिला अस्पताल में जांच व उपचार की व्यवस्था है। यहां पहुंचकर जांच करवाकर उपचार लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें