फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सड़क किनारे गड्ढे में दो युवकों की लाश मिलने से सनसनी, घर से शादी के लिए निकले थे मामा-भांजे

Fri, 25 Jun 2021 10:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मामला थाना मलपुरा क्षेत्र में रोहता जखौदा नहर बाईपास का है। यहां सड़क किनारे गड्ढे में दो युवकों की लाश मिली है।
विज्ञापन
आगरा: गड्डे में दो युवकों के शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सड़क किनारे गड्ढे में दो युवकों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। मामला थाना मलपुरा क्षेत्र में रोहता जखौदा नहर बाईपास का है। यहां सड़क किनारे गड्ढे में दो युवकों की लाश मिली हैं, लाश के निकट ही उनकी स्कूटी मिली है। लोग मौत के कारण के अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम के बाद मौत का सही कारण पता चलने की बात कह रही है।

विज्ञापन


बताया गया है कि थाना मलपुरा के नगला रेवती निवासी कमल किशोर पुत्र मोहन सिंह (30) और उनका रिश्ते का मामा सेठी पुत्र इंद्रजीत (35) घर से स्कूटी संख्या Up 80 FM 4563 से एक शादी समारोह में जाने के लिए रात करीब साढ़े नौ बजे निकले थे। शुक्रवार सुबह उनके शव रोहता जखौदा नहर बाईपास रोड पर जखौदा गांव के निकट सड़क किनारे गड्ढे में पड़े मिले। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

करंट से मृत्यु के कयास?
बताया गया है कि जिस जगह दोनों शव मिले हैं वहां खेत पर तार लगे हुए हैं। स्थानीय लोग कयास लगा रहे हैं कि उन तारों में करंट होने के चलते इनकी हादसे के दौरान मौत हुई है और कुछ यह कयास लगा रहे हैं कि अनियंत्रित होकर स्कूटी पुल से नीचे गिर गयी है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:
फोन पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेल: आगरा में युवती को बेहोश कर रचाई शादी, फोटो और वीडियो किए वायरल, मांगे 40 लाख
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: ये कैसी जांच...पुलिस ने अब तक कब्जे में नहीं ली डीवीआर
श्री पारस अस्पताल: आखिर किसने दोबारा खुलवाया अस्पताल, जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के जवाबों से सभी हैरान  
ये भी पढ़ें: श्री पारस अस्पताल प्रकरण:  व्हाटसएप ग्रुप पर चिकित्सकों की आपसी बातचीत से आईएमए की रार आई सामने, पढ़िए पूरी खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें