मथुरा के वृंदावन में एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशदी के उपलक्ष्य में अंत्योदय अध्ययन केंद्र भवन केशव धाम में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विशिष्ट पहचान थी कि वह राजनीति में रहते हुए भी संत थे। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को मायने में प्रधानमंत्री ने साकार किया है ।
इन्होंने भी रखे विचार
संगोष्ठी में स्मारिका का विमोचन भी किया गया। जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं केशवधाम के अध्यक्ष नारायण दास अग्रवाल ने संगोष्ठी आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई। रामलाल ने कहा कि पंडितजी के एकात्म मानव दर्शन के विचार में सब कुछ समाहित है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति प्रो. बल्लभ भाई, विशिष्ट अतिथि प्रतिकुलाधिपति, जीएलए विश्वविद्यालय के प्रो. दुर्ग सिंह चौहान, विषय प्रवर्तन पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति दीनदयाल धाम फरह के उपाध्यक्ष डॉ. रोशनलाल, संगोष्ठी संयोजक अनूप कुमार गुप्ता, सतीश अग्रवाल मंत्री केशवधाम ने भी विचार रखे।
ये लोग रहे मौजूद
संगोष्ठी में प्रांत प्रचारक हरीश, प्रांत कार्यवाह डॉ. प्रमोद शर्मा, केशवधाम निदेशक ललित कुमार, सोनपाल, विभाग प्रचारक गोविंद, राज्य मंत्री धर्मेश, सीबी गुप्ता, महापौर मुकेश आर्यबंधु, वीरेंद्र मिश्रा, प्रमोद चौहान, मुकेश शुक्ला, ब्रज प्रांत सह मंत्री विहिप, रविकांत गर्ग, डॉ. एसके राय, डॉ. तेजपाल, नवीन मित्तल, मनीष गुप्ता, अजय शर्मा, डॉ. आरपी सिंह, कमल कौशिक व शोधार्थी थे।
गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय से संबंधित पुस्तकालय के लिए दस लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने केशवधाम में पंडितजी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मीडिया प्रमुख मुकेश शर्मा ने बताया है कि संगोष्ठी के दूसरे दिन रविवार को समापन सत्र होगा।