फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस पर हमले के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 11 Jan 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने इंस्पेक्टर को गोली मारने एवं पुलिस पार्टी पर हमला करने के दो मुख्य इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए। गंगा की खादर के इलाके में पुलिस टीम से हुई मुठभेड़के दौरान पैर में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। इन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से एक-एक तमंचा व कारतूस के अलावा एक बाइक बिना नंबर प्लेट की बरामद की है।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि 3 जनवरी को सिकंदरपुर थाना वैश्य के तत्कालीन इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर को पुलिस पार्टी पर हमले के दौरान गोली मारी गई थी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। लगातार कांबिंग की जा रही थी। बुधवार को सायं के समय थाना पुलिस को नगला गोवदी इलाके में दोनों इनामी अपराधियों के होने की जानकारी मिली। थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की टीम मौके पर पहुंच गई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच बाइक पर अपराधी आमोद और प्रमोद आ रहे थे। जैसे ही पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी की ओर फायर कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइक सवार अपराधियों की ओर फायरिंग की गई। दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से बाइक सहित गिर पड़े। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पकड़े गए आरोपियों आमोद और प्रमोद निवासी नगला नरपत दोनों भाई हैं। हमले का मुख्य आरोप इन दोनों अपराधियों पर है। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

यह टीम रही शामिल
कासगंज। इनामी अपराधियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने की पुलिस टीम में सिकंदरपुर वैश्य के थाना प्रभारी ब्रजपाल सिंह, निरीक्षक अपराध दिनेश चंद्र, एसओजी प्रभारी विनय शर्मा, सर्विलांस प्रभारी प्रवेश राना व अन्य उपनिरीक्षक व कांस्टेबल शामिल रहे।
विज्ञापन


9 अपराधी अभी हैं फरार
कासगंज। इंस्पेक्टर को गोली मारने के मामले में कुल 19 आरेापियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 14 आरोपी नामजद किए गए। जबकि पांच आरोपी अज्ञात थे। 8 आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार को दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए। अभी इस मामले में 9 आरोपी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट एवं संपादन अजय झंवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें