फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो श्मशान घाट पर शेड नहीं, बारिश में तिरपाल तानकर कराया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के ग्राम डाबर में बारिश के चलते त्रिपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। ग्राम डाबर में श्मशान घाट पर शेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण रविवार को बारिश के बीच तिरपाल लगाकर साहब सिंह पुत्र रामशरन का अंतिम संस्कार किया गया। लगातार हो रही बारिश के चलते परिजनों और ग्रामीणों को अंतिम संस्कार की तैयारियों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गांव निवासी साहब सिंह का शनिवार शाम निधन हो गया था। रविवार दोपहर 12 बजे तक बारिश के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो सका। इसके बाद ग्रामीणों ने श्मशान घाट में तिरपाल लगाकर चिता तैयार की और बारिश से बचाव के बीच अंतिम संस्कार कराया। ग्रामीणों का कहना है कि डाबर गांव की आबादी करीब सात-आठ हजार है। गांव में दो श्मशान घाट होने के बावजूद किसी भी स्थान पर बारिश से बचाव के लिए शेड की व्यवस्था नहीं है। बरसात के मौसम में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को खुले आसमान के नीचे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीण धर्म सिंह, प्रधान देवेंद्र सिंह, प्रधान रिंकू सिंह, शिवबन, कलुआ, हरिभान, जोगिंदर सिंह, बहादुर सिंह, भूरी सिंह, हाकिम सिंह, शक्ति सिंह और कुमार पाल आदि ने प्रशासन से दोनों श्मशान घाटों में जल्द शेड का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें