फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समझौते के बाद दो दंपती किए गए विदा

Sat, 09 Nov 2024 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
समझौते के बाद दो दंपती किए गए विदा
विज्ञापन


- परिवार परामर्श केंद्र में विवादों की सुनवाई हुई

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दंपती के विवादों की सुनवाई की गई। 52 पत्रावलियों में दंपती को आमने-सामने बैठाकर उनके विवाद सुने गए। दो दंपती के बीच समझौता होने पर समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर उनको घर भेजा गया।

थाना घिरोर के नगला सिकरवार के रहने वाले तेजवीर पुत्र सोबरन सिंह की शादी सौम्या पुत्री रामनरेश निवासी देवराम गढिय़ा थाना कमालगंज जिला फर्रुखाबाद के साथ 5 मई 2022 को हुई थी। विवाद के बाद दंपती डेढ़ साल से अलग रह रहे थे। रोहित पुत्र आसाराम निवासी ललूपुर थाना कोतवाली की शादी रेनू पुत्री राजेश कुमार निवासी ग्राम रूपनगर थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद के साथ तीन साल पहले हुई थी। विवाद के बाद दंपती तीन महीने से अलग रह रहे थे। रेनू और सौम्या ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने दोनों शिकायतों को दंपती के बीच समझौता कराने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र से भेजे गए नोटिस के बाद तेजवीर और रोहित हाजिर हुए। दंपती को आमने सामने बैठाकर उनकी आपस में बात कराई गई। गिले शिकवे भुलाकर दंपती साथ रहने को राजी हो गए। समझौता होने पर उनको समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर घर भेजा गया। काउंसलर रामकिशन यादव, मनोरमा सिंह, कुसुम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें