फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  यमुना में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक को ग्रामीणों ने बचाया; दूसरे की तलाश जारी

Fri, 30 May 2025 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के खंदौली क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए दो बच्चे डूब गए। एक को तो ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन बच्ची डूब गई, जिसकी तलाश गोताखोर कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
यमुना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली के गांव गिजौली से बृहस्पतिवार सुबह यमुना नदी नहाने गए दो बच्चे डूबने लगे। ग्रामीणों ने एक को बचा लिया लेकिन मासूम बालिका को नहीं तलाश सके। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


फरह निवासी श्याम बाबू का बेटा मनीष (7) अपने नाना पप्पू सिंह के घर 20 दिनाें से गिजौली में है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे वह ननिहाल में पड़ोसी सुनैना (9) पुत्री मदन सिंह के साथ गांव के पास ही यमुना नदी में नहाने चला गया था।
नहाते समय दोनों डूबने लगे। चीख सुनकर ग्रामीण पहुंचे और मनीष को नदी से निकाल लिया। सुनैना दूर बह गई।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक गोताखोर यमुना नदी में सुनैना की तलाश कर रहे थे, लेकिन पता नहीं चल पाया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें