फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: लादूखेडा के ग्राम नगला बेरिया में दर्दनाक हादसा, नदी के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

Sun, 20 Mar 2022 05:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना सैंया के लादूखेडा क्षेत्र के गांव नगला बेरिया में सरसों की फसल काटने गए किसान के दो बच्चे नहाने के दौरान नदी के पास स्थिति गड्ढे में डूब गए। किसान जब बच्चों को तलाशते हुए मौके पर पहुंचा तो हादसे की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
सुनील 12 वर्ष और यश 10 वर्ष ( मृत बच्चों के फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सैंया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। यहां के गांव नगला बेरिया में नदी के पास स्थिति गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे सगे भाई थे। सूचना पर पहुंची सैंया पुलिस ने बच्चों के शवों का  पंचनामा भर कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

फसल काट रहे थे माता-पिता

थाना सैंया के अंतर्गत लादूखेडा के ग्राम नगला बेरिया में यतेन्द्र अपनी पत्नी कासन देवी व दो बच्चों को साथ लेकर सुबह करीब 8 बजे खेत पर सरसों की फसल काटने गए थे। यतेन्द्र अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम कर रहा था तभी उसके दोनों बेटे सुनील 12 वर्ष व यश 10 वर्ष पास ही स्थित पार्वती नदी में नहाने चले गये। करीब एक घंटे तक वापिस न आने पर पिता ने तलाश की, तो यश पार्वती नदी के एक गहरे गड्ढे में ऊपर तैरता दिखाई दिया, वहीं सुनील डूब चुका था।

ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाले बच्चे

पिता ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला, तो दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होने पर पूरे गांव में कोहराम मच गया। यतेंद्र के तीन पुत्र थे, जिनमें से दो बेटों की मौत हो जाने से पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। यश व सुनील के छोटे भाई गोपाल 5 वर्ष का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी सैंया पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार खेरागढ, क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह व चौकी इंचार्ज लादुखेड़ा दुली चन्द यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें