फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डायरिया और बुखार से पीड़ित दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में संक्रामक बीमारियों की शुरुआत होने लगी है। 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित चार साल की गुंजन और बुखार से पीड़ित तीन माह की शिवानी की मौत हो गई। दो बच्चों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

जिले में डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बड़ों की तुलना में फिलहाल बच्चे ज्यादा बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव देवगंज निवासी अनूप कुमार की तीन माह की पुत्री शिवानी को बुखार आने पर रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई। घिरोर थाना क्षेत्र के गांव ढकरई निवासी रवि प्रताप की चार साल की पुत्री गुंजन को डायरिया की दिक्कत होने पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की रात गुंजन उसकी भी मौत हो गई।
चेस्ट फिजीशियन दे रहे उपचार
जिला अस्पताल से संबद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य शनिवार से अवकाश पर हैं। वह कोर्ट के मामले में सुनवाई के लिए बरेली गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में चेस्ट फिजीशियन डॉ. धर्मेंद्र कुमार मरीजों को उपचार दे रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में ताला लटक रहा है।
विज्ञापन

क्षयरोग से पीड़ित युवती की मौत
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी सिंहराज सिंह की 25 वर्षीय पुत्री अंजू को पिछले कुछ दिनों से क्षयरोग की दिक्कत थी। परिजन ने रविवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उसकी रविवार की रात मौत हो गई।
डायरिया के कारण
-गर्म से ठंडे वातावरण में आना
-दूषित पानी का प्रयोग करना
-बाहर का दूध, दूषित खाना
---
बचाव के उपाय
-तेज धूप में जाने से बचें
-बाहर की चीजें न खाएं
-दाल का पानी दही- केला खाएं
---
पिछले कुछ दिनों से डायरिया के मरीज बढ़े हैं। जिला अस्पताल में भर्ती दो बच्चों की मौत हुई है। बच्चों को परिजन ने गंभीर हालत में भर्ती कराया था। उन्हें हर संभव उपचार दिया गया। बाल रोग विशेषज्ञ कोर्ट के मामले बाहर गए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बच्चों को उपचार दिलाया जा रहा है। मैं स्वयं भी मरीजों के उपचार के लिए नियमित वार्डों का भ्रमण कर रहा हूं।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें