फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दर्दनाक हादसा: बारिश के दौरान पैर फिसलने से बांध में गिरे दो बालक, डूबकर मौत

Tue, 27 Jul 2021 06:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जैतपुर के गांव वनकटी के समीप बारिश का पानी सहेजने के लिए बांध बनाया गया है। इसी के किनारे से दोनों बच्चे गुजर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और बांध में गिर गए।  
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक बालकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में मंगलवार दोपहर को बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जैतपुर क्षेत्र में बारिश का पानी रोकने को बनाए गए बांध में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे बकरियां चराने जंगल में गए थे। बारिश होने पर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन


घटना थाना जैतपुर के वनकटी गांव की है। बारिश के दौरान मंगलवार की दोपहर बकरियां चरा रहे लौट रहे वनकटी गांव के दो चचेरे भाई विवेक (11) और सागस (11) की बांध में डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।  

तीनों भाई बकरियां चराने गए थे 
परिजनों के मुताबिक मंगलवार की सुबह विवेक, ओमकार पुत्र कालीचरन अपने चचेरे भाई सागस पुत्र नरेश बाबू के साथ चंबल के बीहड़ में बकरियां चराने गए थे। दोपहर में बारिश होने पर तीनों बकरियां लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते पर बने बांध से निकलते समय उनका पैर फिसल गया। 

विज्ञापन

पैर फिसलने से विवेक और सागस पानी में गिरकर डूब गए। इस पर ओमकार चीख पुकार मचाते हुए घर पहुंचा। हादसे की खबर लगते ही परिजन और गांववाले भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक विवेक और सागस की मौत हो चुकी थी। 

सूचना पर बाह के नायब तहसीलदार गौरव अग्रवाल, जैतपुर के एसओ योगेंद्र पाल सिंह भी पहुंचे। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। हादसे में दो बालकों की मौत से गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मंगलवार शाम किसी भी घर में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन

बाह में जमकर बरसे बदरा
मंगलवार को बाह जैतपुर क्षेत्र में बादल किसानों पर आफत बन कर बरसे। हफ्ते भर पहले हुई बारिश के बाद किसानों ने अपने खेतों में बाजरा की बुवाई कर दी थी। जिसके अभी अंकुर ही फूटे थे। झमाझम बारिश के चलते खेत जलमग्न हो गए हैं। 

किसानों ने बताया कि बारिश से खेतों में बोई बाजरा की फसल जलमग्न हो गई है। जिन खेतों में अभी अंकुर फूटे हैं। उनमें फसल नष्ट होने से किसानों को नुकसान होगा। करीब 35 फीसदी नुकसान का अनुमान है। किसानों ने नुकसान के आंकलन और मुआवजे की आवाज उठाई है।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें