कासगंज। अमांपुर पुलिस ने पशु चोरी की तीन वारदातों में वांछित चल रहे दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से 7 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। दोनों को जेल भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव गुलरिया निवासी मोहित कुमार की पड़िया घेर में बंधी हुई थी। 9 अगस्त को पशु चोर कार की डिग्गी में रखकर ले जा रहे थे। जगार होने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो चोर गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। चोर कमलू व वाहिद निवासी जगन्नाथपुर गुन्नौर काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो चोरों ने दो अन्य पशु चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया।पुलिस ने इनके पास से 7 हजार रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने दोनों की हिस्ट्रीशीट के बारे में जानकारी की तो दोनों के खिलाफ गोवध व पशु चोरी के मामले कासगंज, बदायूं व संभल में दर्ज पाए गए। सीओ साहिदा नसरीन ने बताया कि पशु चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए।