फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो कार बनीं आग का गोला...बाल-बाल बची चालकों की जान, दमकल ने पाया लपटों पर काबू

Mon, 12 Jan 2026 11:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सोमवार को दो कारों में आग लग गई। सदर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार से लपटें उठीं, तो साईं का तकिया चाैराहे पर चलती कार आग का गोला बन गई। दमकल ने लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
कार में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना क्षेत्र के शिवहरे रोड पर सोमवार शाम 6:40 बजे सड़क किनारे खड़ी कार में आग लग गई। आसपास के दुकानदार और राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों को डिगी में सिलिंडर दिखा तो उसके फट जाने के डर से दूर हट गए। दोनों ओर लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि देवरी रोड निवासी सुनील कुमार गौतम बंगला नंबर 46 के बाहर कार खड़ी कर शॉपिंग करने गए थे। बोनट से धुआं निकला और कुछ ही देर में कार आग की चपेट में आ गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

साईं की तकिया पर चलती कार में लगी आग
एमजी रोड के साईं की तकिया चौराहे पर सोमवार रात चलती कार में आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि रात 9:45 बजे राजपुर चुंगी निवासी संदीप कुमार ने 112 पर फोन करके बताया कि वह एचडीएफसी बैंक से ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान साईं की तकिया के पास अचानक कार के इंजन में शॉर्ट सर्किट हुआ और धुआं निकलने लगा,वह कुछ समझते की आग की लपटें निकलने लगी। फायर ब्रिगेड की मदद से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे के बाद एमजी रोड पर जाम लग गया। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें