फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: सड़क किनारे बैठकर पार्टी कर रहे थे दो भाई, चुपके से आई मौत...एक की चली गई जान

Sat, 04 May 2024 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जमुनापार थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां सड़क पर बैठकर पार्टी कर रहे दो भाइयों को अंदाजा भी नहीं था कि मौत इस तरह झपट्टा मारेगी। 
 
विज्ञापन
रमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बरेली हाईवे पर सिहोरा नगला से पोला के बीच बृहस्पतिवार रात सड़क किनारे बैठकर पार्टी कर रहे दो भाइयों को किसी वाहन ने रौंद दिया। एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। जबकि पुलिस की जांच में स्पष्ट रूप से सड़क हादसा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


जमुनापार थाना क्षेत्र के सिहोरा गांव निवासी रमन (19) पुत्र प्रभुदयाल बृहस्पतिवार रात चचेरे भाई हरीश पुत्र राहुल सिंह के साथ फास्ट फूड खाने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। फास्ट फूड खरीदने के बाद दोनों बरेली हाईवे पर सिहोरा नगला से पोला को जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे बैठकर पार्टी कर रहे थे। इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे के अनुसार इसी दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनको रौंद दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे तो पार्टी में खाने-पीने के लिए लाए सामग्री घटनास्थल पर बिखरी हुई मिलीं। रमन की मौके पर मौत हो गई। हरीश गंभीर हालत में था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था रमन
रमन परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई चंद्रप्रकाश ने बताया कि पिता का डेयरी का काम है। रमन बीएससी करने के साथ ही डेयरी के काम भी हाथ बांटता था। बृहस्पतिवार को भी वह दूध वितरित कर लौटने के बाद हरीश के साथ घर से गया था। हरीश के पिता चाचा राहुल सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। चंद्रप्रकाश के अनुसार घटनास्थल पर जाकर देखा तो रमन की बाइक सुरक्षित खड़ी थी। उसको देखते हुए अनहोनी की आशंका जाहिर हो रही है। पुलिस से मामले की जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें