फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनी पुलिस ने दो सगे भाइयों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना किशनी पुलिस ने सोमवार को नगला दुली निवासी दो सगे भाइयों विकास और संजू को जेल भेजा है। उन पर गांव के ही एक व्यक्ति को जानलेवा हमले में झूठा फंसाने का आरोप है। पुलिस साजिश रचने में शामिल विकास की पत्नी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना किशनी के नगला दुली निवासी निशा यादव ने 23 नंवबर को गांव के अलवर यादव पर अपने पति विकास उर्फ मनोज यादव को जान से मारने की नीयत से गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह अपने पति के साथ दवा लेने जा रही थी तभी विशुनगढ़ रामनगर रोड पर केशोपुर तिराहे के पास विकास यादव पर जानलेवा हमला कर दिया। मेडिकल जांच में विकास के गोली की चोटें नहीं पाई गईं।
एसपी अजय कुमार पांडेय ने एएसपी मधुचन कुमार सिंह, सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह को मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस ने जब गांव पहुंचकर जांच की तो जांच में पता चला 22 नवंबर को अलवर और विकास के बीच विवाद हुआ था। गांव के लोगों ने बीचबचाव किया था। तब विकास ने अलवर को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी। विकास और उसके छोटे भाई संजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

छोटे भाई ने किए थे चाकू से वार
सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह ने सोमवार को थाना किशनी में पत्रकार वार्ता कर बताया कि अलवर अपने खेत की जुताई विकास से नहीं कराता था। अलवर को झूठा फंसाने के लिए 23 नवंबर को विकास के छोटे भाई संजू ने विकास के सीने पर चाकू से वार किए। बाद में एक पटाखा चलाया। गांव में लोगों को बताया विकास गोली लगने से घायल हुआ है। थानाध्यक्ष किशनी अजीत सिंह ने की गई पूछताछ में विकास और संजू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। दोनों को न्यायालय से जेल भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली निशा की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें