मथुरा के कोसीकलां के गांव बठैनकलां के समीप शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार हुलवाना निवासी सरोज (40) पत्नी बलराम और देवेंद्र की मौके पर मौत हो गयी। दोनों आपस में चाची-भतीजा थे। वहीं एक युवक घायल हो गया।
यहां की है घटना
दूसरी बाइक पर सवार जाहीद पुत्र छत्तर निवासी धीमरी पहाड़ी मेवात राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे लोग तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए पुलिस को सूचना कर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने चाची-भतीजे को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनुज पुलिस के साथ अस्पताल पहुंच गए। जहां से शव को परिजन की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, देवेंद्र अपनी चाची को दिवाली का सामान दिलाकर गांव ले जा रहा था।