राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल सोनू, रूद्र, जीतू और यश को अस्पताल लेकर गई। चिकित्सकों ने सोनू को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। बी-ब्लाक ट्रांस यमुना के युग (16) के परिजन ने बताया कि वह दसवीं का छात्र था। दिवाली पूजन के बाद रात में अपने मित्र के पास जाने की कहकर घर से निकला था। इंस्पेक्टर ट्रांस यमुना ने बताया कि घायल यश, रूद्र और जीतू की हालत डाक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। हादसा बाइक टकराने से होना बताया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: अजगर ने कुछ मिनटों के अंदर ही निकल लिया जिंदा सियार, देखकर उड़े लोगों के होश...वीडियो आया सामने
मिठाई की प्रतीक्षा कर रहे थे बच्चे
आगरा। फिरोजाबाद के सोनू के परिवार में पत्नी पूजा, बेटा आर्यन (8)और डुग्गु (6) हैं। सोनू पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। हादसे में बेटे को खो देने पर पिता चंद्रप्रकाश का बुरा हाल था। सोनू दोनों बच्चों से दिवाली पर मिठाई लेकर आने की कह गए थे। बेटे पिता के घर लौटने की प्रतीक्षा कर रहे थे। घर पर सोनू की जगह उनकी मौत की खबर पहुंची तो पत्नी बेहोश हो गईं।
ये भी पढ़ें - UP: दिवाली की रात आठ वर्षीय बालिका की हत्या, बोरे में मिली लाश...हालत देख कांप गए घरवाले; तंत्र-मंत्र की आशंका