घिरोर। रविवार की शाम बाइक सवार दो युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मार्ग पर खड़ा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाक्यान निवासी 27 वर्षीय अंकित पुत्र पुरुषोत्तम रविवार की देर शाम शहर के आवास विकास कालोनी निवासी रिश्तेदार 32 वर्षीय गौरव पुत्र लालता प्रसाद गुप्ता के साथ शहर जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सड़क किनारे खड़े हरिओम पुत्र राकेश निवासी मोहल्ला शाक्यान गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, वहीं शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। संवाद